{"_id":"6a802255ab4cd83e090f4d78","slug":"video-video-khaparal-ramapara-bhagana-maraga-para-jalbharava-oura-gadadha-sa-aavagamana-thapa-garamanae-na-kaya-paratharashana-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: खपरैला-रामपुर भगन मार्ग पर जलभराव और गड्ढों से आवागमन ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: खपरैला-रामपुर भगन मार्ग पर जलभराव और गड्ढों से आवागमन ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विकासखंड की ग्राम पंचायत कनकपुर झगरौली में खपरैला बाजार से रामपुर भगन को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव होने से बारिश के बाद मार्ग की स्थिति और खराब हो गई है। कीचड़ और पानी भरने से करीब एक दर्जन गांवों के लोगों का स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को सड़क पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और विभाग व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि सांसद और विधायक से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता और अभियंता से फोन पर बात की। विभाग ने तीन दिन में सड़क की मरम्मत और जलभराव दूर कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान सुरेश कुमार, दीपू कोरी, राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तय समय में काम नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।