फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Action should be taken against those who insulted Mallikarjun Kharge: Deepender

मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान करने वालों पर हो कार्रवाई : दीपेंद्र

Sat, 15 Aug 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 15 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who insulted Mallikarjun Kharge: Deepender
नई अनाज मंडी में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ​सिंह व सांसद दीपेंद्र हु
पानीपत। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किए जाने की घटना और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने हुंकार भरी। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पानीपत (ग्रामीण) अनाज मंडी में जिला स्तरीय अनशन व लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने घटना के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सत्याग्रह का नेतृत्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। अनशन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर सामाजिक सद्भाव, समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की जनसभा के बाद बीजेपी द्वारा हवन कराना और गंगाजल छिड़कना बेहद शर्मनाक है। यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक और 36 बिरादरी के सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि आज देश को बीजेपी और आरएसएस की सांप्रदायिक व जातिवादी मानसिकता से शुद्धिकरण की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पेपर चोरी, चंदा चोरी से लेकर विधायकों और पार्षदों तक की चोरी की जा रही है। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से राजधर्म निभाने और 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा को को-होस्ट राज्य बनाने की मांग की। उन्हाेंने कहा कि देश के 50 फीसदी से ज्यादा मेडल हरियाणा के खिलाड़ी लाते हैं। ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने कहा कि कार्यकर्ता सामाजिक सम्मान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेंगे। इस मौके पर दिव्यांशु बुद्धिराजा, बलबीर वाल्मीकि, बुल्ले शाह, शहरी अध्यक्ष बलजीत सिंह, सचिन कुंडू, अनिल मलिक सींंक, बिजेंद्र कादियान, डॉ. सुनील पवार, खुशीराम जागलान, कवर सिंह छौक्कर, बलवान बाल्मीकि, दीपक खटकड़, धर्मवीर मलिक, शशी लूथरा, डॉ. ओमवीर पवार, नारायण दत्त शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed