फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   1.20 crore to be spent on the beautification of three kunds in Radhakund

मथुरा: राधाकुंड के तीन पौराणिक कुंडों का होगा कायाकल्प, 1.20 करोड़ रुपये होंगे खर्च; घाटों पर लगेगी लाइटिंग

Wed, 14 Oct 2026 02:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 02:15 PM IST
सार

मथुरा के राधाकुंड में शिव कुंड, मल्हार कुंड और गोपाल कुंड के सुंदरीकरण पर कुल 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना के तहत घाटों को पक्का करने, लाइटिंग और आसपास के क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।
 

विज्ञापन
1.20 crore to be spent on the beautification of three kunds in Radhakund
राधाकुंड

विस्तार

राधाकुंड नगर के तीन प्रमुख कुंडों, शिव कुंड, मल्हार कुंड और गोपाल कुंड का सुंदरीकरण कार्य जारी है। इन पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व वाले कुंडों के विकास पर कुल 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। यह जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल मुंशी ने दी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल मुंशी ने बताया कि शासन स्तर से राधाकुंड के विकास के लिए विशेष धनराशि आवंटित की गई है। इसका उद्देश्य तीर्थ नगरी के धार्मिक स्वरूप को और अधिक भव्य बनाना है। इन योजनाओं के तहत कुंडों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। घाटों को पक्का किया जाएगा और लाइटिंग की व्यवस्था होगी। कुंडों के चारों तरफ सुंदरीकरण के कार्य भी कराए जाएंगे। मुंशी ने कहा कि इन ऐतिहासिक कुंडों के संवरने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। इससे कस्बे का पर्यटन स्वरूप निखरकर सामने आएगा।
विज्ञापन


शिव, गोपाल और मल्हार कुंड संवरेंगे
मिश्रा मोहल्ला, रामलीला मैदान स्थित शिव कुंड का सुंदरीकरण बंधन योजना के अंतर्गत हो रहा है। इस पर 40 लाख रुपये की लागत आएगी। पाडल रोड स्थित मल्हार कुंड का कायाकल्प भी 40 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके लिए शासन द्वारा नगर पंचायत को विशेष रूप से धनराशि आवंटित की गई है। छटीकरा रोड स्थित गोपाल कुंड के सुंदरीकरण कार्य पर भी 40 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह कार्य वंदना योजना के तहत किया जा रहा है। अध्यक्ष रामफल मुंशी ने बताया कि इन ऐतिहासिक कुंडों के संवरने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed