{"_id":"6a8190b3b0ecefe5f800c7c6","slug":"video-shiva-devotees-forced-to-wade-through-waterlogged-stretches-on-kanwar-route-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांवड़ मार्ग पर जलभराव से प्रशासन के दावों की खुली पोल, गंदे पानी से निकलने को मजबूर शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांवड़ मार्ग पर जलभराव से प्रशासन के दावों की खुली पोल, गंदे पानी से निकलने को मजबूर शिवभक्त
कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार व जिला प्रशासन के तमाम दावे बेवर कस्बे में जमीनी स्तर पर फेल साबित हो रहे हैं। ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बेवर बस स्टैंड चौराहे के निकट मुख्य मार्ग पर भीषण जलभराव हो गया है, जिसके चलते कांवड़ियों को दिक्कतों का सामना करते हुए गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। हाईवे प्रशासन और स्थानीय नगर निकाय की लापरवाही का खामियाजा सीधे तौर पर पदयात्रा कर रहे शिवभक्तों को भुगतना पड़ रहा है। शासन स्तर से कांवड़ मार्गों पर बेहतर साफ-सफाई, प्रकाश और सुगम आवागमन के सख्त निर्देश दिए गए थे, लेकिन चौराहे पर जमा गंदे और बदबूदार पानी की निकासी का कोई ठोस प्रबंध नहीं किया गया। नंगे पैर चल रहे कांवड़ियों को इस दूषित जल से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे आस्था के इस सफर में उन्हें भारी असुविधा और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों व श्रद्धालुओं का आरोप है कि हाईवे प्रशासन की अनदेखी और मनमानी के चलते समस्या लगातार विकराल हो रही है। समय रहते जल निकासी की व्यवस्था न होने से शासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं ने उच्चाधिकारियों से मार्ग पर तत्काल पंप लगवाकर जलभराव समाप्त कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।