फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three killed after being hit by car driven by minor Congress protests engineer loses life in accident

बड़ी खबरें: नाबालिग कार चालक की टक्कर से तीन की माैत, कांग्रेस का प्रदर्शन, हादसे में इंजीनियर की गई जान

Wed, 14 Oct 2026 05:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 14 Oct 2026 05:45 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में बुधवार को कई बडे़ घटनाक्रम सामने आए। एटा में कार दाैड़ा रहे नाबालिग ने दो बाइक सवारों को राैंद दिया। हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। वहीं, मथुरा में दर्दनाक हादसे में इंजीनियर की जान चली गई। आगरा में कांग्रेसियों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Three killed after being hit by car driven by minor Congress protests engineer loses life in accident
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज में एक नाबालिग घर से कार में हवा डलवाने के लिए निकला। रास्ते में नाबालिग कार पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार से दो बाइक सवारों को राैंद दिया। हादसे में कार सवार नाबालिग के साथी समेत तीन लोगों की माैत हो गई। मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में खैर -टैंटीगांव मार्ग पर गांव सुदामागढ़ी के समीप ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, जिसमें एक इंजीनियर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा में मंडलायुक्त कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने डीएपी की कालाबाजारी और बाजरा खरीद शुरू न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। रोकने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। आगरा के थाना किरावली कस्बे के वार्ड नंबर 10 में फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित परिवार में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत तीन लोगों का उपचार चल रहा है। मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में जलमार्ग के लिए एक और क्रूज स्टेशन बनाया जाएगा। यह नया स्टेशन देवराह बाबा घाट पर बनेगा। इसके निर्माण से वृंदावन और मथुरा के बीच कुल छह क्रूज स्टेशन हो जाएंगे।
विज्ञापन


यूपी: एटा में नाबालिग ने कार से दो बाइक सवारों को राैंदा, तीन की माैत; गांव में मचा कोहराम
एटा के अलीगंज में घर से कार में हवा डलवाने की बात कहकर निकले 17 वर्षीय किशोर की लापरवाही ने तीन लोगों की जान ले ली। बुधवार दोपहर ग्राम लडसिया के पास किशोर की कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे से कोहराम मच गया...पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


यूपी: आगरा मंडलायुक्त कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएपी कालाबाजारी और बाजरा खरीद पर हंगामा
आगरा में डीएपी खाद की कथित कालाबाजारी और बाजरा खरीद शुरू न होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। रबी उत्पादन गोष्ठी में तख्तियां लेकर जाने से रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को 200 मीटर तक घसीटा, इंजीनियर की जिस तरह हुई मौत; कांप गए लोग
मथुरा के सुरीर क्षेत्र में सुदामागढ़ी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बंगाल निवासी इंजीनियर रघुनाथ की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया...पढ़ें पूरी खबर

यमुना में छठवां क्रूज स्टेशन: देवराह बाबा घाट तक जल मार्ग से यात्रा, एक करोड़ होंगे खर्च; ये होंगी सुविधाएं
वृंदावन के देवराह बाबा घाट पर एक करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नया क्रूज स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके बनने से मथुरा-वृंदावन के बीच क्रूज स्टेशनों की संख्या छह हो जाएगी और जलमार्ग से आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी...पढ़ें पूरी खबर


आलू और चावल खाने के बाद पिया दूध: आखिर कैसे हुई फूड पॉइजनिंग, दो मासूमों की मौत; अस्पताल में भर्ती पूरा परिवार
आगरा में आलू-चावल खाने के बाद दूध पीने से एक ही परिवार के बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। दो मासूमों की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है...पढ़ें पूरी खबर



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed