फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation demolished five permanent houses in Agra

आगरा में पक्के मकानों पर चला बुलडोजर: नगर निगम ने की कार्रवाई, खत्ताघर की जमीन पर बने निर्माणों को ढहाया

Wed, 14 Oct 2026 08:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 14 Oct 2026 08:29 PM IST
सार

नगर निगम की ओर से 15 दिन पहले लाल निशान लगाकर चेतावनी दी गई थी। इस पर लोगों ने अपना सामान बाहर निकाल लिया। पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। 

विज्ञापन
Municipal Corporation demolished five permanent houses in Agra
नगर निगम की टीम ने ढहाए मकान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के यमुनापार वार्ड रतनपुरा के नुनिहाई में खत्ताघर की जमीन पर अवैध निर्माण करके पांच मकान बना लिए गए। नगर निगम ने बुधवार को पुलिस और टास्क फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर 5 मकानों को ध्वस्त कर दिया। महिलाओं के भारी विरोध के बीच नगर निगम ने यह कार्रवाई की। 15 दिन पहले ही लाल निशान लगाकर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दे दी थी। खुद निर्माण नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाकर इन्हें ढहाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


सहायक अभियंता जीवेक ने बताया कि नुनिहाई स्थित नगर निगम की खत्ताघर की जमीन पर अवैध कब्जा कर 5 मकानों का निर्माण कर लिया गया था। इनमें राशिद पुत्र भोला बाबा, बॉबी पुत्र जमाल, शकील, ललित आदि शामिल हैं। स्थानीय पार्षद की शिकायत पर टास्कफोर्स के साथ बुधवार को अवैध कब्जा हटाने के लिए नगर निगम टीम पहुंची। 15 दिन पहले लाल निशान लगाकर चेतावनी दी गई थी। इस पर लोगों ने अपना सामान बाहर निकाल लिया। पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। जैसे ही दो मकान गिरे, महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया लेकिन पुलिस की मौजूदगी और टास्कफोर्स की सख्ती से बुलडोजर रुका नहीं। पांचों मकान तोड़ने के बाद ही कार्रवाई रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जों के खिलाफ नगर निगम बुलडोजर चला रहा है। कोई अतिक्रमण, अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा। लोगों से अपील है कि वह सरकारी जमीन पर कब्जा न करें। ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed