फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies after being hit by truck in agra

किसान की माैत पर फूटा आक्रोश: ट्रक ने चाैकी के सामने राैंदा, लगाया जाम; 10 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 14 Oct 2026 11:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 14 Oct 2026 11:23 PM IST
सार

आगरा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक किसान की जान ले ली। हादसे से भीड़ का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। माैके पर पुलिस पहुंच गई। लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
Farmer dies after being hit by truck in agra
हादसे के बाद लोगों ने लगाया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में कुर्रा चित्तरपुर पुलिस चौकी के सामने बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक किसान की जिंदगी छीन ली। हादसे में कुर्रा गांव निवासी 55 वर्षीय मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। चौकी के ठीक सामने हुए हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुकेश मजदूरी और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार देर शाम वह किसी काम से घर से निकले थे। पास ही कुर्रा चित्तरपुर पुलिस चौकी के सामने पहुंचते ही इरादतनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाै बेटियों और मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया
मुकेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे नौ बेटियां और महज नौ साल का बेटा काना छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुकेश के कंधों पर थी। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हादसे की खबर से गांव में भी शोक का माहौल है।


मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर सड़क जाम
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों की मांग है कि हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए और मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। सूचना मिलते ही इरादतनगर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। 

घटना संज्ञान में है। ट्रक ने एक किसान को टक्कर मार दी है, जिससे मौत हो गई है। पीड़ित के परिजनों के द्वारा तहरीर दी जा रही है।आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जाम खुलवा दिया गया है। -रामप्रवेश गुप्ता, एसीपी शमशाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed