{"_id":"6acfba379a3a0d4c570f98a3","slug":"three-year-old-boy-died-after-drowning-in-pond-in-agra-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल का मासूम, चार वर्ष की बुआ: भटक गए दोनों रास्ता, फिर जिस तरह हुई बच्चे की माैत; दृश्य देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल का मासूम, चार वर्ष की बुआ: भटक गए दोनों रास्ता, फिर जिस तरह हुई बच्चे की माैत; दृश्य देख कांप गए लोग
Wed, 14 Oct 2026 10:52 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:52 PM IST
सार
वैष्णवी के घर पहुंचने पर परिजनों ने राघव के बारे में पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि भैया वहां हैं। यह सुनते ही परिजन और ग्रामीण पोखर की ओर दौड़ पड़े। राघव के पोखर में होने की आशंका से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सेमरा में बुधवार सुबह पोखर में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम अपनी दादी के पास जाने की कहकर घर से निकला था। खेलते-खेलते वह रास्ता भटककर पोखर के पास पहुंच गया। काफी देर तक तलाश के बाद ग्रामीणों ने उसे पोखर में खोजा। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
गांव सेमरा निवासी राकेश शर्मा उर्फ प्रांजिल शर्मा का तीन वर्षीय बेटा राघव शर्मा बुधवार सुबह अपनी दादी के साथ पास स्थित माता के मंदिर पर गया था। दादी ने उसे नहाने का साबुन देकर घर वापस भेज दिया। घर पहुंचने के बाद राघव साबुन फेंककर दोबारा दादी के पास जाने की जिद करने लगा। मां मोनिका ने उसे काफी रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और घर से निकल गया। उसके साथ परिवार की चार वर्षीय रिश्ते की बुआ वैष्णवी भी थी।
विज्ञापन
बताया गया है कि दोनों बच्चे रास्ता भटक गए और खेलते-खेलते पोखर के पास पहुंच गए। इसी दौरान बस्ती के लोगों ने वैष्णवी को देखा और डांटकर घर भेज दिया। वैष्णवी के घर पहुंचने पर परिजनों ने राघव के बारे में पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि भैया वहां हैं। यह सुनते ही परिजन और ग्रामीण पोखर की ओर दौड़ पड़े। राघव के पोखर में होने की आशंका से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने अपने स्तर से मासूम की तलाश शुरू की, लेकिन पोखर में अधिक दलदल होने के कारण उसे खोजने में परेशानी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पोखर में जाल डलवाकर तलाश कराई। कई घंटे की मशक्कत के बाद राघव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां मोनिका और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।