{"_id":"6a81951d2d97f6a8dd052558","slug":"video-speeding-bus-collides-with-two-vehicles-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"तलवाड़ा-दौलतपुर मार्ग पर सड़क हादसा टला, दो वाहनों से टकराई तेज रफ्तार बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवाड़ा-दौलतपुर मार्ग पर सड़क हादसा टला, दो वाहनों से टकराई तेज रफ्तार बस
तलवाड़ा-दौलतपुर सड़क मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हादसे में एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान के बाहर खड़े एक मोटरसाइकिल और एक्टिवा से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, एक दोपहिया वाहन चालक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद तलवाड़ा की ओर जाने लगा। इसी दौरान दौलतपुर की तरफ से एक निजी कंपनी की बस तेज गति से तलवाड़ा बस स्टैंड की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप की तरफ से सड़क पर आ रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में बस चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और बस सड़क के दूसरी ओर स्थित एक दुकान के बाहर खड़े मोटरसाइकिल और एक्टिवा से जोरदार टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के समय दोनों दोपहिया वाहनों के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके चलते किसी की जान नहीं गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने तथा इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित बनाने की मांग की है। हादसे में वाहनों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।