{"_id":"6acf74f768dd07390506192c","slug":"video-new-aam-aadmi-clinics-launched-with-two-doctors-and-medical-staff-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ शुरू हुए नए आम आदमी क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ शुरू हुए नए आम आदमी क्लीनिक
पठानकोट को मिलने वाले दस नए आम आदमी क्लीनिकों में दो गांव नरोट मेहरा और भड़ोली में उद्दघाटन कर कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक्क ने क्षेत्र वासियों को समर्पित किया। उनके साथ सिविल सर्जन पठानकोट डॉ. सुनीता शर्मा और एसएमओ सिविल अस्पताल पठानकोट डा. सुनील चंद भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि विधानसभा हलका भोआ के गांव नरोट मेहरा और भड़ोली के लोगों को नए आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। जिला पठानकोट में कुल 10 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जाने हैं, जिनमें से दो क्लीनिक एक नरोट मेहरा और एक भड़ोली के लोगों को समर्पित किए गए हैं। नरोट मेहरा में क्लीनिक की इमारत का लाखों रुपये की लागत से नवीनीकरण किया गया है और यहां दो डॉक्टरों सहित जरूरी मेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है। क्लीनिकों में मरीजों को 105 तरह की दवाइयां और 47 तरह के टेस्टों की सुविधा मिलेगी, जिससे आम लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज जाने की जरूरत कम होगी और लोगों के समय और पैसे की बचत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।