फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two youths assaulted at a petrol pump in Jalandhar

जालंधर में पेट्रोल पंप पर विवाद: तेल भरवाने को लेकर युवकों से मारपीट, बिना नंबर की गाड़ी में आए थे हमलावर

Wed, 14 Oct 2026 05:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 05:05 PM IST
सार

दो युवक अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की पट्टियां लगी गाड़ियों में पहुंचे कुछ युवकों ने पहले तेल डलवाने को लेकर उनसे बहस शुरू कर उनके मारपीट कर दी। 

विज्ञापन
Two youths assaulted at a petrol pump in Jalandhar
मारपीट में घायल युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर के 120 फुटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार, दो युवक अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की पट्टियां लगी गाड़ियों में पहुंचे कुछ युवकों ने पहले तेल डलवाने को लेकर उनसे बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी व आसपास मौजूद लोग पीछे हट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि हमलावर नशे में थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवक लकी खासा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित युवकों का हालचाल जाना। उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर हुई मारपीट की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लकी खासा ने पंजाब सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान के बावजूद जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। लकी खासा ने पुलिस विभाग से मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और मामला दर्ज किया जाए। थाना बस्ती बाबा खेल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed