{"_id":"6a818ffa14d6d69bca03cbc6","slug":"video-collective-prayer-at-sri-akal-takht-sahib-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री अकाल तख्त साहिब में सामूहिक अरदास, विभाजन के दौरान मारे गए लोगों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अकाल तख्त साहिब में सामूहिक अरदास, विभाजन के दौरान मारे गए लोगों को किया याद
श्री अकाल तख्त साहिब में 15 अगस्त 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान मारे गए निर्दोष बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की याद में सामूहिक अरदास आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने संगत को संबोधित करते हुए विभाजन के दर्दनाक दौर को याद किया।
जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि विभाजन के दौरान हजारों परिवार उजड़ गए और बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने ज्ञानी सोहन सिंह शीतल की पुस्तक ‘पंजाब का उजाड़ा’ का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए महिलाओं ने भी बड़ी कुर्बानियां दीं।
उन्होंने कहा कि विभाजन के कारण सिख समुदाय अपने कई ऐतिहासिक गुरुधामों से भी बिछड़ गया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान सरकार से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खोलने और पाकिस्तान स्थित श्री ननकाना साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले जत्थों में संगत की संख्या बढ़ाने की अपील की।
जत्थेदार ने बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने भाई बलवंत सिंह राजोआणा, भाई जगतार सिंह हवारा, भाई जगतार सिंह तारा समेत अन्य बंदी सिंहों की रिहाई की मांग करते हुए इसे मानवता के आधार पर हल करने की अपील की। उन्होंने सिख समुदाय को आपसी मतभेदों से बचते हुए श्री अकाल तख्त साहिब की रहनुमाई में एकजुट रहने और गुरुद्वारों की मर्यादा बनाए रखने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।