{"_id":"6acf7b369459ae6059080c36","slug":"video-cycle-rally-organized-in-amritsar-as-part-of-the-war-against-drugs-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशों के खिलाफ जंग के तहत अमृतसर में साइकिल रैली का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशों के खिलाफ जंग के तहत अमृतसर में साइकिल रैली का आयोजन
पंजाब सरकार के अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत अमृतसर में नशों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विशाल साइकिल रैली निकाली गई। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देशों और डीसीपी ऑपरेशन जुगराज सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली में करीब 120 साइकिल सवारों ने हिस्सा लिया। इनमें लगभग 80 एसपीसी (स्टूडेंट पुलिस कैडेट) विद्यार्थी शामिल थे।
रैली का उद्देश्य युवाओं को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेलों व शारीरिक व्यायाम के लिए प्रेरित करना था। रैली गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के पिछले गेट से शुरू होकर माहल बाईपास के रास्ते इंडिया गेट तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण और नशों से दूर रहने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।