{"_id":"6a8190091b631388ce03fea1","slug":"video-sikh-organizations-announce-a-march-to-ambala-on-august-25-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिख जत्थेबंदियों ने 25 अगस्त को किया अंबाला कूच का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख जत्थेबंदियों ने 25 अगस्त को किया अंबाला कूच का एलान
अंबाला में 13 अगस्त को हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न जत्थेबंदियों ने 25 अगस्त को विशाल एकत्रीकरण का एलान किया है। यह एकत्रीकरण अंबाला के गुरुद्वारा मंजी साहिब में होगा। जत्थेबंदियों ने प्रशासन से अपनी मांगों पर तुरंत अमल करने की अपील की है।
आज चंडीगढ़ के किसान भवन में संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। नेताओं ने बताया कि 7 अगस्त को गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में हरसिमरन मंड ने सिख नौजवानों पर कथित तौर पर गाड़ी चढ़ाई और संगत से दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर कार्रवाई के बजाय सिख नौजवानों पर मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार किया। 13 अगस्त को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) और अन्य संगत ने इस ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाई। प्रशासन ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसमें बड़ी संख्या में संगत घायल हुई और वाहन क्षतिग्रस्त हुए। जत्थेबंदियों ने इस कार्रवाई को पुलिस अत्याचार बताया है।
जत्थेबंदियों ने प्रशासन से प्रमुख मांगें की हैं। पहली मांग हरसिमरन मंड के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के तहत उसकी तुरंत गिरफ्तारी है। दूसरी मांग 13 अगस्त को सिख जत्थेबंदियों और संगत पर दर्ज झूठे मुकदमों को बिना शर्त रद्द करना है। साथ ही, गिरफ्तार नौजवानों को बिना शर्त रिहा किया जाए।
यदि प्रशासन मांगों पर अमल नहीं करता, तो 25 अगस्त को अंबाला में विशाल एकत्रीकरण होगा। इसमें अगले संघर्ष की रूपरेखा तय होगी। इसे सफल बनाने के लिए निहंग सिंह जत्थेबंदियों, किसान यूनियनों और अन्य सिख संप्रदायों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। लाखों लोगों को इसमें शामिल होने की अपील की जाएगी।
प्रेस वार्ता में अशोक बल्हारा (अखिल भारतीय जाट महासभा अध्यक्ष), कुलदीप सिंह मुल्तानी (एचएसजीएमसी सदस्य), हरमनजीत सिंह बुट्टर (एचएसजीपीसी), अमरजीत सिंह मोहड़ी (भारतीय किसान यूनियन), सुखमन (पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संगठन), दर्शनप्रीत सिंह (पीयू साथ जत्थेबंदी), जगदीप सिंह औलख (हरियाणा सिख एकता दल) और कृपाल सिंह (चंडीगढ़ नौजवान सभा) सहित कई प्रतिनिधि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।