{"_id":"6a81e3a5ab148edb550e6ee0","slug":"video-huge-crowd-of-devotees-gathered-for-procession-of-jaharveer-gogaji-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जाहरवीर गोगाजी की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जाहरवीर गोगाजी की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मथुरा के कोसीकलां में श्री जाहरवीर गोगाजी शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। रामनगर स्थित जाहरवीर मंदिर से शाम को बैंडबाजों के मध्य भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जाहरवीर महाराज के जीवन से संबंधित अनेक झांकियां शामिल हुईं। शोभायात्रा का आरम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन, दीपक बडगुर्जर, अमित बठैनियां ने आरती उतार की। इसमें बाबा गोरखनाथ, राधाकृष्ण, मां काली का डोला आदि की सवारी भी निकाली गई, जोकि श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं। शोभायात्रा बल्देव गंज, घंटाघर, पुरानी जीटी रोड, सब्जी मंडी, सुभाष बाजार, बजाजा बाजार, लाठी बाजार, खरौट गेट मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा में समिति के लोग बाबा का गुणगान करते चल रहे थे। इससे पूर्व रात्रि में मंदिर पर फूल बंगला की झांकी सजाकर जागरण किया गया। बाबा के भजनों को सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अमित बठैनिया ने बताया कि गोगा नवमी श्री जाहरवीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। कुछ लोग छड़ी पर नीला कपड़ा बांधकर बांगड़ (राजस्थान) भी जाते हैं तथा परिक्रमा करते हुए मन्नतें मांगते हैं शोभायात्रा में समिति के लोग बाबा का गुणगान करते चल रहे थे। इस मौके पर विवेक चौधरी, सरमन अग्रवाल, प्रहलाद, कपिल अग्रवाल, पीयूष, पंकज, निरजंन, सोनू होडलिया, श्याम बुखरारिया आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।