{"_id":"6a81e394630f19c3bc06d69f","slug":"video-devotees-of-shiva-returning-with-kanwars-amidst-chants-of-har-har-mahadev-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्त
आगरा-जयपुर हाईवे पर रविवार को शिवभक्त सामान्य कांवड़, डाक कांवड़ और कलश कांवड़ लेकर हर-हर महादेव और गंगा मैया के जयघोष के साथ आगे बढ़ते नजर आए। फतेहपुर सीकरी के गांव सामरा निवासी करतार सिंह 18 भक्तों के साथ कासगंज के सोरों जी से नौ सामान्य कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। रविवार सुबह करीब आठ बजे वे किरावली क्षेत्र के गांव महुअर पहुंचे। करतार सिंह ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को सोरों जी से कांवड़ उठाई थी। रविवार शाम तक गांव पहुंच जाएंगे। रातभर भजन-कीर्तन के बाद सोमवार को श्री ताल वाले बाबा मंदिर पर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसी तरह फतेहपुर सीकरी के गांव जौताना निवासी अर्जुन सिंह, विष्णु, पवन, नरेंद्र, सतेंद्र और राहुल सोरों जी से 51 किलो की कलश कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वे ब्लॉक बिचपुरी के कस्बा मिढ़ाकुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को यात्रा शुरू की थी। रविवार शाम तक गांव पहुंचकर करीब 200 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करेंगे। सोमवार को गांव के शिव मंदिर में गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।