Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
The Women's Committee of the Bharat Vikas Parishad Sanskar Branch discussed preparations for Teej celebrations.
{"_id":"6a81f00ca7307ec82c08d37c","slug":"video-the-womens-committee-of-the-bharat-vikas-parishad-sanskar-branch-discussed-preparations-for-teej-celebrations-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा महिला समिति ने तीज कार्यक्रमों की तैयारियों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा महिला समिति ने तीज कार्यक्रमों की तैयारियों पर की चर्चा
मेरठ। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की महिला समिति ने आगामी तीज कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा के लिए बैठक की। यह बैठक शुक्रवार को गंगानगर स्थित नीरू शर्मा के आवास पर हुई। इसमें 21 अगस्त के तीज कार्यक्रम और 23 अगस्त को मुजफ्फरनगर में होने वाले प्रांतीय तीज कार्यक्रम पर चर्चा हुई। सदस्यों से सुझाव मांगे गए और उनकी प्रस्तुतियों पर भी बात हुई। 21 अगस्त के कार्यक्रम में तीज उत्सव, स्वतंत्रता का अमृत पर्व, जन्माष्टमी और महाशिवरात्रि जैसे चार त्योहार शामिल होंगे। प्रांतीय कार्यक्रम के लिए अभ्यास भी किया गया, जिसमें वेशभूषा और आभूषण पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद नीरू ने सभी को सावन का घेवर, नमकीन, बिस्किट और शिकंजी चाय परोसी। महिला संयोजिका डॉ. संगीता गुप्ता ने नीरू और जिला मीडिया प्रभारी यतींद्र का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।