{"_id":"6a81985f669d01b4390b498f","slug":"video-ssp-organizes-community-feast-for-kanwariyas-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांवड़ियों की सेवा में पुलिस ने लगाया भंडारा, एसएसपी ने की पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांवड़ियों की सेवा में पुलिस ने लगाया भंडारा, एसएसपी ने की पुष्पवर्षा
एटा में सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए कोतवाली नगर और कोतवाली देहात पुलिस ने एटा-कासगंज रोड स्थित रेलवे अंडरपास के पास संयुक्त भंडारे का आयोजन किया। आर्ष गुरुकुल के सामने आयोजित भंडारे का उद्घाटन एसएसपी डॉ. इलामारन ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद एसएसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया। कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया गया और उन पर पुष्पवर्षा की गई। एसएसपी ने कांवड़ियों से बातचीत कर यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, निर्धारित मार्ग से चलने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पुलिस टीम ने मौके पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी संभाली। इस दौरान कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पंवार, कोतवाली देहात प्रभारी केके लोधी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।