Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Argument between CO Amit Pathak and MLA Anil Parashar over taking out vehicle during Hariyali Teej in Vrindavan
{"_id":"6a819e091b631388ce03fec1","slug":"video-argument-between-co-amit-pathak-and-mla-anil-parashar-over-taking-out-vehicle-during-hariyali-teej-in-vrindavan-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृंदावन में भीड़ के बीच ट्रैफिक व्यवस्था संभाले रहे सीओ से विधायक की बहस, गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वृंदावन में भीड़ के बीच ट्रैफिक व्यवस्था संभाले रहे सीओ से विधायक की बहस, गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद
हरियाली तीज पर वृंदावन में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में हाथरस के क्षेत्राधिकारी अमित पाठक और अलीगढ़ के कोल विधानसभा से भाजपा विधायक अनिल पाराशर के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो में विधायक सीओ अमित पाठक से नाराजगी जाहिर करते हुए वर्दी और जनप्रतिनिधि के सम्मान की बात कहते नजर आ रहे हैं। विधायक ने सीओ से कहा कि "वर्दी का सम्मान कीजिए'। इस दौरान उन्होंने सीओ से अभद्रता भी की। दूसरे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि हरियाली तीज के दौरान वृंदावन में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था के तहत कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की थी। इसी दौरान विधायक की गाड़ी निकालने को लेकर पुलिस अधिकारियों से विवाद हो गया। विधायक के साथ आए कार्यकर्ताओं की भी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई। वीडियो में विधायक सीओ पर नाराजगी जताते हुए कई बातें कहते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।