{"_id":"6a819d19db83c90e95033313","slug":"video-video-shatarana-athaja-ma-thanathahaugdha-cara-karana-val-garaha-ka-palsa-na-kaya-khalsa-6-aarapa-garafatara-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शातिराना अंदाज में दिनदहाड़े चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शातिराना अंदाज में दिनदहाड़े चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ में शातिराना अंदाज़ में दिनदहाड़े चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरोह में शामिल मास्टरमाइंड सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक हाथ से दिव्यांग युवक घरों की छत से फांदकर ताला तोड़ने का काम करता था। ये गिरोह बंद मकानों की रेकी कर घटनाओं को अंजाम देता था। दिनदहाड़े इंदिरानगर इलाके में कई घरों को इस गिरोह ने निशाना बनाया था। पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चोरी की 4 घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों से चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार हो गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए हुए ज़ेवरात बरामद किए हैं। पुलिस 52,400 रुपये कैश अैर घटना में प्रयुक्त कार व बाइक बरामद किया है। थाना इंदिरा नगर पुलिस व सर्विलांस टीम के संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस टीम को कामयाबी मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।