Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: SP Vinod Kumar makes a strong statement; in his view, issuing a call to disrupt the Independence Day celebrations amounts to sedition.
{"_id":"6a81a02fab148edb550e6ea1","slug":"video-hansi-sp-vinod-kumar-makes-a-strong-statement-in-his-view-issuing-a-call-to-disrupt-the-independence-day-celebrations-amounts-to-sedition-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: एसपी विनोद कुमार का बड़ा बयान, स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने की कॉल देना उनके नजर में देशद्रोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: एसपी विनोद कुमार का बड़ा बयान, स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने की कॉल देना उनके नजर में देशद्रोह
हांसी के SP विनोद कुमार ने 15 अगस्त को हुए किसान-पुलिस टकराव और पुलिस द्वारा कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है, ओर तिरंगा हमारी शान है। तिरंगा न फहराने देने और स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने की कॉल देना उनके नजर में देशद्रोह और राष्ट्रद्रोह जैसा काम है।
SP विनोद कुमार ने बताया कि हिसार में हुए एक हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने 15 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ हांसी की ओर कूच किया। इस दौरान कई बाहरी नाकों और बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की गई। पुलिस के अनुसार, कुछ जगहों पर ट्रैक्टर पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश भी हुई और बाद में पुलिस पर पथराव किया गया।
SP विनोद कुमार ने कहा कि जब प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल के आसपास पहुंच गए तो उन्हें खुद मौके पर जाना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, और मौके से कई लोगों को पकड़ा गया। अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। करीब 15-16 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज है, जबकि अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में सुरेश कोथ और नंबरदार का नाम भी शामिल बताया गया।
SP के मुताबिक, मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानूनों के तहत भी कार्रवाई की गई है। हिसार के हत्याकांड को लेकर SP ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। उनके अनुसार, मामले में करीब नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और एक आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। उन्होंने कहा कि जांच में समय लगता है, लेकिन राष्ट्रीय पर्व को बाधित करने की कॉल देना और कार्यक्रम को रोकने की कोशिश करना स्वीकार नहीं किया जा सकता।
SP विनोद कुमार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों का उद्देश्य नेहरू कॉलेज ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम को बाधित करना और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करना था। इसी वजह से पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। बैरिकेडिंग को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई जगह मजबूत बैरिकेड लगाए थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों से उन्हें तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस पर पथराव भी किया गया। उन्होंने कहा कि मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की।
महिला की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के सवाल पर SP ने कहा कि 15 अगस्त के कार्यक्रम को बाधित करना, तिरंगे का अपमान करना और तिरंगा न फहराने देने की कॉल देना कोई सही कदम नहीं है। ऐसे मामलों में पुलिस को कानून के अनुसार कार्रवाई करनी ही पड़ेगी। आगे की कार्रवाई पर SP ने कहा कि मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि अगर भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां होती हैं तो कानून के मुताबिक कार्रवाई जारी रहेगी।
टोल प्लाजा रोकने की चर्चाओं पर SP ने कहा कि ऐसी कॉल की जानकारी पुलिस को मिली है। उन्होंने बताया कि हांसी के अलावा हिसार और जींद सहित अन्य जगहों पर भी इस तरह की बातें सामने आई हैं। स्थिति के अनुसार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
गिरफ्तार आरोपियों को लेकर SP विनोद कुमार ने बताया कि कानून के मुताबिक गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता है और गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर पुलिस की लाठीचार्ज और पत्थरबाजी से जुड़े अलग-अलग वीडियो वायरल होने के सवाल पर SP ने लोगों से अपील की कि वे अधूरी या भ्रामक वीडियो के आधार पर निष्कर्ष न निकालें। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके की परिस्थितियों के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की और मामले में कानून के तहत आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।