{"_id":"6a828d157e23a8107004226c","slug":"video-train-to-run-directly-from-ferozepur-to-katra-during-navratri-rana-sodhis-efforts-bear-fruit-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में फिरोजपुर से सीधे कटरा जाएगी ट्रेन, रंग लाए राणा सोढी के प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में फिरोजपुर से सीधे कटरा जाएगी ट्रेन, रंग लाए राणा सोढी के प्रयास
फिरोजपुर वासियों के लिए राहत की खबर है। अब माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को जम्मू में ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी के प्रयासों से फिरोजपुर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। यह सुविधा नवरात्रों के दौरान शुरू होगी।
राणा सोढी ने बताया कि फिरोजपुर और आसपास के क्षेत्रों से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। वर्तमान में यात्रियों को जम्मू पहुंचने के बाद कटड़ा जाने के लिए ट्रेन या अन्य साधन बदलना पड़ता था। इससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को परेशानी होती थी।
लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने रेल मंत्री के समक्ष फिरोजपुर से चलने वाली ट्रेन को जम्मू के बजाय सीधे कटड़ा तक चलाने की मांग उठाई थी। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री ने मांग को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद ट्रेन को कटड़ा तक विस्तारित करने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।
रेलवे के आदेश के अनुसार 19223/19224 साबरमती–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस को कटड़ा तक चलाया जाएगा। इसके अलावा सांबा, बड़ी ब्राह्मणा और कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिए गए हैं।
सोढी ने कहा कि नवरात्रों में यह सुविधा श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। सीधे कटड़ा तक ट्रेन मिलने से यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। लोगों ने इस मांग के पूरा होने पर खुशी जताते हुए राणा गुरमीत सिंह सोढी के प्रयासों की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।