{"_id":"6a8298afb3ff4583ad07e83f","slug":"video-elderly-woman-pushed-while-boarding-punjab-roadways-bus-in-guruharsahai-arm-broken-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाए में पंजाब रोडवेज बस में चढ़ रही बुजुर्ग महिला को मारा धक्का, बाजू टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाए में पंजाब रोडवेज बस में चढ़ रही बुजुर्ग महिला को मारा धक्का, बाजू टूटी
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए में पंजाब रोडवेज की बस में चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि बस के कंडक्टर ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई। हादसे में उसकी बाजू टूट गई और सिर पर गहरी चोट लगी। महिला को उपचार के लिए गुरुहरसहाए के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि कंडक्टर ने उसके पति के साथ भी मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, करीब दस दिन पहले ही उसके बेटे की मौत हुई थी और वह इस घटना से पहले ही मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गुरुहरसहाए की बस्ती कर्म सिंह वाली में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर भी लोगों में रोष है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।