{"_id":"6a829db7cbda9b0c5e09db55","slug":"video-a-young-man-jumped-into-the-yamuna-river-after-a-dispute-with-his-wife-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पत्नी से विवाद से युवक ने यमुना में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पत्नी से विवाद से युवक ने यमुना में लगाई छलांग
बलदेव। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव कासिमपुर अजीत सिंह (22) पुत्र ठकुरी सिंह ने पत्नी से विवाद के बाद शनिवार देर रात कंजौली घाट से यमुना पुल से उफनती यमुना में छलांग लगा दी। घटना के करीब 12 घंटे बाद युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस, पीएसी व एसडीआरएफ की तीन टीमें तीन नावों की मदद से तलाश में जुटी हैं, यमुना के तेज बहाव में खोज अभियान में दिक्कत आ रही है।
ग्रामीणों ने बताया अजीत की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व आगरा क्षेत्र की युवती से हुई थी। पत्नी से विवाद चल रहा है, पत्नी मायके में रह रही थी। अजीत पत्नी को वापस लाने के लिए काफी समय से प्रयासरत था, ग्रामीणों ने बताया दो दिन पूर्व उसने एक वीडियो में ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए थे। हालांकि, अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
गांव वालों ने बताया शनिवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद अजीत गांव से कंजौली घाट की तरफ चला गया। कुछ लोगों ने उसे रोकने व समझाने का प्रयास किया, वह पकड़ से छूटकर पुल से यमुना में कूद गया। अजीत सिंह जयपुर में एक होटल में निजी नौकरी करता है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना बलदेव पुलिस मौके पर पहुंची। खोज अभियान शुरू कराया। स्टीमर व नावों से गोताखोर यमुना में युवक की तलाश कर रहे हैं। तहसील प्रशासन की टीम राहत व खोज अभियान में मौजूद हैं।
थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने बताया अजीत सिंह का पत्नी से किसी विवाद होने पर शनिवार देर रात यमुना में कूद गया। यमुना का जलस्तर बढ़ा है, तेज बहाव से परेशानी हो रही है। पीएसी व एसडीआरएफ की तीन टीमें तीन नावों से खोजबीन में जुटी हैं। युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। टीमें लगातार यमुना में तलाश कर रही हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।