{"_id":"6a82ef5525d7558da208b3f5","slug":"video-big-boon-for-ration-shop-dealers-commission-increased-they-will-now-receive-rs125-per-quintal-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों को मिली बड़ी सौगात, बढ़ा लाभांश, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति क्विंटल;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों को मिली बड़ी सौगात, बढ़ा लाभांश, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति क्विंटल;VIDEO
चंदौली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के साथ ही सरकार ने उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश में बढ़ोतरी की है। अब कोटेदारों को प्रति क्विंटल 125 रुपये लाभांश मिलेगा। पहले उन्हें 90 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलता था। यानी लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। सोमवार की रात सैयदराजा स्थित एक पैलेस में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कोटेदारों ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई। लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ग्वायल पैलेस में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम को कोटेदारों और उपस्थित लोगों ने देखा और सुना। लाभांश में वृद्धि की घोषणा पर कोटेदारों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि ई-पॉस मशीनों के प्रयोग से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है। पात्र लाभार्थियों तक समय से और निष्पक्ष तरीके से खाद्यान्न पहुंचाने में उचित दर विक्रेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कोटेदारों से शासन की मंशा के अनुरूप पात्र कार्डधारकों को निर्बाध और समयबद्ध राशन वितरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस दौरान सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत ई-पॉस आधारित ‘उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली’ का भी शुभारंभ किया गया। नई व्यवस्था से राशन वितरण से जुड़ी समस्याओं, फीडबैक और समन्वय की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। कार्यक्रम में भाजपा सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की प्रतिनिधि किरण सिंह, ब्लॉक प्रमुख, सैयदराजा नगर पंचायत चेयरमैन सहित बड़ी संख्या में कोटेदार और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कोटेदारों ने कहा कि लाभांश में वृद्धि से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और राशन वितरण व्यवस्था को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।