{"_id":"6a82e846365d90dfe2012b7f","slug":"video-hariyali-teej-celebrated-with-great-enthusiasm-in-nayagaon-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नयागांव में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव में महिलाओं और नव निर्वाचित नगर पार्षदों की ओर से हरियाली तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में 600 के करीब महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर झूला झूलने के साथ डांस किया और विभिन्न मनोरंजक खेलों में हिस्सा लेकर कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया।
कार्यक्रम में पंजाब प्रांत के मीडिया हेड विनीत जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा नयागांव नगर परिषद के प्रधान सुरेंद्र कौशिक बबल, वाइस प्रधान तरनजीत कौर बैंस सहित नगर परिषद के नव निर्वाचित पार्षदों ने विशेष रूप से शिरकत की। जिसमें
पार्षद ममता कोशिश, पार्षद भूपेंद्र सिंह भूप्पी, पार्षद भगवती देवी, पार्षद किरन, सरबजीत कौर, पार्षद ताराबाई, सूरखविन्द्र कौर, पार्षद कुसुम, पार्षद सीमा, किरणदीप, करमजीत कौर पार्षद करनैल कौर, मक्खन गुर्जर, स्वामी, धर्मेंद्र यादव और महिला कीर्तन मंडली की प्रधान अनूप जगा आदि मौजूद रहे।
इस दौरान महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राज कौर, अरुण शर्मा, राजकुमार, इंद्रेश अग्रवाल, कमलेश बंसल, सरबजीत कौर और रिंकू सहित अन्य लोगों ने भरपूर सहयोग दिया। आयोजन स्थल पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से झूले, खेल और मनोरंजन की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और महिलाओं ने मिलकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया। हरियाली तीज का यह आयोजन आपसी भाईचारे, महिला सहभागिता और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए यादगार बन गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।