{"_id":"6a828051736b001e000ca3e4","slug":"video-unidentified-mans-body-found-near-railway-tracks-in-moga-efforts-to-identify-him-are-underway-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में रेलवे लाइन किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में रेलवे लाइन किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास जारी
मोगा अकालसर रोड के पास रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार को सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस और समाज सेवा सोसायटी मोगा की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। शव काफी खराब हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस ने मौके की जांच के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से शव को सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में पहुंचाया गया।पुलिस के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रख दिया गया है। रेलवे पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है। शव को अगले 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा। समाज सेवा सोसायटी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत रेलवे पुलिस या सोसायटी से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।