Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Sri Radha Krishna Temple in Kotkapura filled with devotion during the Jhulan Festival.
{"_id":"6a8273cb8aa8a21b860296fc","slug":"video-sri-radha-krishna-temple-in-kotkapura-filled-with-devotion-during-the-jhulan-festival-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में झूलन महोत्सव पर भक्तिमय हुआ श्री राधा कृष्ण मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में झूलन महोत्सव पर भक्तिमय हुआ श्री राधा कृष्ण मंदिर
कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में रविवार रात सावन महीने की तीज को समर्पित झूलन महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर के संस्थापक बाबा हरि दर्शन जी की प्रेरणा तथा मंदिर कमेटी के प्रधान इंजीनियर राज कुमार अग्रवाल की सरपरस्ती में आयोजित इस महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर को हरियाली के रूप में सजाया गया। इस अवसर पर कीर्तननीय सदा हरि के कलाकारों ने प्रसिद्ध भजन गायक संजीव शर्मा की अगुवाई में भगवान की महिमा का गुणगान किया। मधुर भजनों और संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
मंदिर कमेटी की ओर से मालपुए तथा छोले-पूरी का विशेष लंगर भी लगाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के प्रधान इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि झुलन महोत्सव के सफल आयोजन में मंदिर कमेटी के सदस्यों तथा श्रद्धालुओं ने सहयोग दिया। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा कृष्ण से परिवारों में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।