{"_id":"6acf0af9a69559ed4a0fe1c2","slug":"shots-fired-at-former-councilor-house-in-baltana-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलटाना में पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग: देर रात आए थे हमलावर, डॉनी बल गैंग से मिली थी परिवार को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलटाना में पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग: देर रात आए थे हमलावर, डॉनी बल गैंग से मिली थी परिवार को धमकी
Wed, 14 Oct 2026 10:24 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर/मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर/मोहाली
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:24 AM IST
सार
हमलावरों ने पूर्व पार्षद के घर पर गोलियां चलाईं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
बलटाना में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बलटाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने रात करीब सवा दो बजे घर को निशाना बनाकर कथित तौर पर सात से आठ राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पूर्व पार्षद के घर पर गोलियां चलाईं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और आरोपियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
एक साल पहले परिवार को मिली थी धमकी
इस मामले में पुरानी धमकी का पहलू भी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले डॉनी बल गैंग की ओर से पूर्व पार्षद के परिवार को धमकी मिली थी। उस समय भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब ताजा फायरिंग के बाद पुलिस पुरानी धमकी और इस वारदात के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है।जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश, धमकी या कोई अन्य कारण तो नहीं है। हालांकि, फिलहाल वारदात के पीछे किसका हाथ है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। पुलिस हमलावरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान से जुड़े सुराग तलाश रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। हमलावरों की संख्या, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और वारदात के पीछे के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।