{"_id":"6acf41adbb9c8445ab02dd68","slug":"video-paddy-crop-at-risk-due-to-heavy-rains-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरसात की मार से धान की फसल पर संकट, किसान नेता बोले- मंडियों में नमी के चलते 200 रुपये प्रति क्विंटल तक कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात की मार से धान की फसल पर संकट, किसान नेता बोले- मंडियों में नमी के चलते 200 रुपये प्रति क्विंटल तक कटौती
पिछले दिनों हुई भारी बारिश ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ ही मंडियों में किसानों और आढ़तियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल गीली होने से कटाई का काम प्रभावित हुआ है। वहीं, मंडियों में बिक्री के लिए लाई गई धान की फसल भी भीग गई। अब किसान और आढ़ती मंडियों में धान को बोरियों से निकालकर दोबारा सुखाने में जुटे हैं। इसके बावजूद फसल में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण खरीद और बिक्री के दौरान कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
किसान नेता केएस कंग और सचिव आढती फेडरेशन पंजाब गुरनाम सिंह छीना ने कहा कि धान में नमी अधिक होने के कारण प्रति क्विंटल 100 से 200 रुपये तक की कटौती की जा रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सरकारी खरीद के लिए धान में नमी की निर्धारित सीमा 17 प्रतिशत है, लेकिन बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ गई है। ऐसे में मिल मालिक अधिक नमी वाली फसल लेने में आनाकानी कर रहे हैं और नमी के हिसाब से कटौती की जा रही है। माइच्चर 25 रुपए प्रति प्वाइंट का कट बनता है लेकिन, 40 रुपए प्रति प्वाइंट किसानों से कट मांगा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।