{"_id":"6a82eb27f36c0b4b4d027446","slug":"video-family-creates-a-ruckus-over-newborns-death-in-varanasi-bhu-road-blocked-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा, बीएचयू मार्ग जाम;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा, बीएचयू मार्ग जाम;VIDEO
वाराणसी के केयर हॉस्पिटल में सात महीने के नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिवार के सदस्यों ने भिखारीपुर बीएचयू मार्ग को जाम कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। घरवालों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान गई है। घटना से अस्पताल में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मार्ग जाम होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।