फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversions for CM Yogi Varanasi visit movement of goods vehicles on Rajghat Bridge restricted

सीएम योगी का काशी में आगमन: आठ घंटे राजघाट पुल पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक, रूट डायवर्जन जारी

Wed, 14 Oct 2026 02:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 14 Oct 2026 02:10 PM IST
सार

वाराणसी में सीएम योगी के आगमन के मद्देनजर ऑटो व ई-रिक्शा शहर के कई प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधित किए गए हैं। डायवर्जन प्लान 12 बजे से लागू किया गया है। इसके तहत आठ घंटे राजघाट पुल पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। 

विज्ञापन
Route diversions for CM Yogi Varanasi visit movement of goods vehicles on Rajghat Bridge restricted
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय काशी दौरे को लेकर बुधवार यानी आज और बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। सुरक्षा के लिए कई मार्गों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। ऑटो, ई-रिक्शा और मालवाहक वाहनों के आवागमन पर विशेष पाबंदियां लागू रहेंगी। राजघाट पुल व सूजाबाद से दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद किया गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ऑटो और ई-रिक्शा का आवागमन बंद किया गया है। ऑटो व ई-रिक्शा शहर के कई प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे। सूजाबाद से अंधरापुल की तरफ आने वाले ऑटो व ई-रिक्शा भी प्रतिबंधित रहेंगे। 
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन से रथयात्रा और बीएचयू जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा लहरतारा-मंडुवाडीह मार्ग से संचालित होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय मैदागिन से गोदौलिया तक सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। राजघाट पुल व सूजाबाद से दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक समस्त मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रथयात्रा व सिगरा से साजन तिराहा जाने वाले वाहनों को आकाशवाणी तिराहा की तरफ मोड़ा जाएगा। वे महमूरगंज तिराहा होकर गंतव्य को जाएंगे। मंडुवाडीह से महमूरगंज जाने वाले वाहनों को ककरमत्ता की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। आकाशवाणी से सिगरा जाने वाले वाहनों को रथयात्रा चौराहा की तरफ भेजा जाएगा।

Trending Videos

बसों और चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध
मुख्यमंत्री के आगमन से तीन घंटे पूर्व विशेश्वरगंज तिराहा पर चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ जाने से रोककर गोलगड्डा मोड़ा जाएगा। आगमन से चार घंटे पूर्व हरहुआ ओवरब्रिज पर रोडवेज व निजी बसों को रोककर रिंग रोड चौराहा से परमपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक ही आ सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed