{"_id":"6acf24d262d1a4a5d90cf32e","slug":"sister-killed-brother-injured-after-scooter-crushed-by-trailer-in-azamgarh-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से बहन की मौत, शव के उड़ गए चिथड़े, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से बहन की मौत, शव के उड़ गए चिथड़े, भाई घायल
Wed, 14 Oct 2026 12:14 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:14 PM IST
सार
भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही छात्रा की ट्रेलर से कुचलकर मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर नगर के कटरा मोहल्ले में बुधवार सुबह स्कूल जा रही बाइक सवार छात्रा तहजीब (16) ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई रेयाज (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
मुबारकपुर नगर के पुरा रानी मोहल्ला निवासी गुलरेज अजीजी की पुत्री तहजीब (16) अपने चचेरे भाई रेयाज (15) पुत्र हुमायूं कबीर के साथ सेंट्रल पब्लिक स्कूल मुबारकपुर जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे दोनों कटरा मोहल्ले में पहुंचे थे, तभी सामने ट्रेलर आ गया।
विज्ञापन
अचानक ट्रेलर सामने आने से बाइक चला रहा रेयाज नियंत्रण खो बैठा। वह बाइक से छिटककर दूर जा गिरा, जबकि तहजीब ट्रेलर के पहिए के नीचे आकर दब गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रेयाज को उपचार के लिए सीएचसी मुबारकपुर पहुंचाया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काशी में टूटी 483 साल पुरानी परंपरा: लाटभैरव की रामलीला में अजान हुई, लेकिन मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी; विरोध
प्रभारी निरीक्षक शशि चंद चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में छात्रा की मौत हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। तहजीब दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश गए हुए हैं। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।