Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, the Congress District Urban President staged a protest by planting a BJP flag on a garbage heap and issued a one-week ultimatum to the government.
{"_id":"6a82e3cca3d74fce6a09e807","slug":"video-in-bhiwani-the-congress-district-urban-president-staged-a-protest-by-planting-a-bjp-flag-on-a-garbage-heap-and-issued-a-one-week-ultimatum-to-the-government-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कचरे के ढेर पर बीजेपी का झंडा गाड़ कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष ने किया प्रदर्शन, सरकार को दी एक सप्ताह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कचरे के ढेर पर बीजेपी का झंडा गाड़ कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष ने किया प्रदर्शन, सरकार को दी एक सप्ताह की चेतावनी
भिवानी। प्रदेशभर में जारी सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब राजनीतिक रुख कर लिया है। भिवानी शहर में चारों ओर लगे कूड़े के ढेर और चरमराती सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी की अगुवाई में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने शहर में जमा कचरे के ढेरों पर बीजेपी के झंडे लगाकर सरकार की कार्यशैली पर रोष जताया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान शहर की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सफाई कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो पार्टी कचरे से भरी ट्रॉलियां जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के आवासों के बाहर खाली करने को मजबूर होगी।
इस मौके पर कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि आज पूरी भिवानी कचरे के ढेरों से अट चुकी है और शहरवासियों पर बीमारियों का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। हमारे प्रदर्शन का उद्देश्य किसी प्रतीक का अनादर करना नहीं, बल्कि सोई हुई भाजपा सरकार को उसकी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अहसास कराना है। राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है, फिर भी आमजन को गंदगी और बदबू के साए में जीने के लिए छोड़ दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।