{"_id":"6a82ef5cd2116171f1080a11","slug":"video-two-friends-drown-in-ganges-third-one-rescued-in-ghazipur-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गंगा में डूबकर दो दोस्तों की मौत, तीसरे को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गंगा में डूबकर दो दोस्तों की मौत, तीसरे को बचाया गया
गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर स्थित गायत्री गंगा में सोमवार सुबह स्नान के दौरान दो दोस्तों की डूबकर मौत हो गई। जबकि स्थानीय लोगों ने एक साथी को बचा लिया गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शैवटोला शाहनिंदा निवासी अरुण पांडेय (25) और गुलशन कुशवाहा (24) का शव बाहर निकाला। कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शैवटोला शाहनिंदा निवासी अरुण पांडेय (25) और गुलशन कुशवाहा (24) अपने एक अन्य दोस्त के साथ सुबह करीब 7 बजे गौसपुर के गायत्री गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान तीनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवकों को डूबता देख घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि अरुण पांडेय और गुलशन कुशवाहा तेज धारा और गहरे पानी में समा गए। सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों के शव बाहर निकाला। कोतवाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।