Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Horse-thrashing snake becomes selfie point at Kailash fair, money charged for wearing it around neck despite ban
{"_id":"6a82e8c2bc534dbd7b0703b1","slug":"video-horse-thrashing-snake-becomes-selfie-point-at-kailash-fair-money-charged-for-wearing-it-around-neck-despite-ban-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैलाश मेले में सेल्फी पॉइंट बना घोड़ा पछाड़ सांप, प्रतिबंध के बावजूद गले में डालने के लिए वसूले पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैलाश मेले में सेल्फी पॉइंट बना घोड़ा पछाड़ सांप, प्रतिबंध के बावजूद गले में डालने के लिए वसूले पैसे
आगरा। कैलाश मेले में नाग पंचमी के नाम पर वन्यजीवों के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया। कैलाश मंदिर प्रांगण में एक व्यक्ति घोड़ा पछाड़ सांप को लेकर पहुंचा और लोगों को उसके साथ सेल्फी लेने तथा गले में सांप डालने के बदले पैसे लेता दिखाई दिया। प्रतिबंध के बावजूद मंदिर परिसर में सांप को इस तरह प्रदर्शित किए जाने से वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
मौके पर जब व्यक्ति से सांप रखने को लेकर सवाल किया गया तो उसने बताया कि सांप को जंगल से पकड़ा था। उसका कहना था कि नाग पंचमी के अवसर पर वह सांप को छोड़ देगा और वह इसे मंदिर में ऐसे ही लेकर आया है। हालांकि, वन्यजीव को पकड़कर सार्वजनिक स्थान पर लाना और लोगों से पैसे लेकर उसके साथ फोटो खिंचवाना नियमों के उल्लंघन है।
आगरा में पहले भी सांपों की तस्करी और वन्यजीवों के अवैध इस्तेमाल से जुड़े मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में कैलाश मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में सांप के प्रदर्शन ने निगरानी और कार्रवाई की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि वन विभाग और संबंधित वन्यजीव संरक्षण एजेंसियां मामले में क्या कार्रवाई करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।