{"_id":"6a833526ede5a26d020c7047","slug":"video-two-cars-collided-head-on-on-the-flyover-traffic-disrupted-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर पर आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, यातायात हुआ बाधित; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर पर आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, यातायात हुआ बाधित; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:51 PM IST
Link Copied
शक्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग स्थित पकरी रोड फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह वन-वे व्यवस्था के दौरान दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। संयोग रहा कि दोनाें कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए।
कांवड़ यात्रा को लेकर फ्लाईओवर मार्ग पर वन-वे व्यवस्था की गई है। इसके चलते दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन एक ही मार्ग से हो रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार से दूसरी कार की टक्कर हो गई। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर यातायात पुलिस पहुंची और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे लगवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। कार चालक बभनी निवासी राजेश ने बताया कि वन-वे व्यवस्था के कारण दोनों दिशाओं से वाहन एक ही मार्ग पर आ रहे थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।