फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trials for the Under-23 World Wrestling Championships on August 31 and September 1.

Sonipat News: अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 31 अगस्त और 1 सितंबर को

Tue, 18 Aug 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Trials for the Under-23 World Wrestling Championships on August 31 and September 1.
सोनीपत। अमेरिका के लास वेगास में होने वाली अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय पहलवानों के चयन की तैयारी शुरू हो गई है। यह चैंपियनशिप 12 से 18 अक्तूबर तक लास वेगास के थॉमस एंड मैक सेंटर में आयोजित होगी। अमेरिका पहली बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के सह सचिव विनोद तोमर ने बताया कि महिला पहलवानों के चयन ट्रायल 31 अगस्त को नई दिल्ली स्थित आईजी स्टेडियम में होंगे। वहीं पुरुष फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग के ट्रायल 1 सितंबर को लखनऊ में होंगे। ये ट्रायल भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों के युवा पहलवान हिस्सा लेंगे। देशभर के युवा पहलवानों की नजर इन ट्रायल पर टिकी है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व का मिलेगा मौका
अंडर-23 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। यह युवा पहलवानों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का एक अहम मंच है। चयन ट्रायल की पात्रता और वजन वर्ग की विस्तृत जानकारी जल्द जारी होगी। रिपोर्टिंग समय और अन्य दिशा-निर्देश भी शीघ्र ही बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed