फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action to remove stairs blocking the street postponed

Sonipat News: गली बंद करने वाली सीढ़ियां हटाने की कार्रवाई टली

Tue, 18 Aug 2026 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Action to remove stairs blocking the street postponed
नगरपालिका में अपना पक्ष रखते बुजुर्ग हेमचंद्र व उनके बेटे पूर्व एसएमओ डा. मुकेश। संवाद
खरखौदा। शहर की एक गली में छत पर चढ़ने के लिए बनाई गई सीढ़ियां हटाने की कार्रवाई टल गई है। शिकायतकर्ता बुजुर्ग हेमचंद्र ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के बावजूद यह स्थिति है।
विज्ञापन

हेमचंद्र के अनुसार, एक व्यक्ति ने उनके घर की गली में सीढ़ियां बना दी हैं। इससे गली पूरी तरह बंद हो गई है। उन्होंने स्थानीय स्तर से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखकर सीढ़ियां हटवाने की गुहार लगाई है। सोमवार को इस मामले में कार्रवाई होनी थी। हालांकि, नगर पालिका सचिव ने इसे रोक दिया। सचिव ने कार्रवाई से पहले कानूनी सलाह लेने की बात कही। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि यह सब दबाव के कारण हो रहा है।
विज्ञापन

हेमचंद्र ने कहा कि वे कई वर्षों से अपनी समस्या के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। अब इस मामले में मंगलवार को आयुक्त के पास शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed