फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress members took out a march in protest against the BJP state president's alleged statement.

Sonipat News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कथित बयान के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मार्च

Tue, 18 Aug 2026 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Congress members took out a march in protest against the BJP state president's alleged statement.
फोटाे : साेनीपत में जुलूस निकालकर लघु सचिवालय जाते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के विशेष वर्ग को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कथित बयान का संज्ञान लेने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने अर्चना गुप्ता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को छोटूराम चौक से पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। कांग्रेस जिला सचिव अनुज जैन ने आरोप लगाया कि अर्चना गुप्ता ने कहा था कि अब ‘ऐसे लोगों’ का दौर समाप्त हो चुका है और उनका ‘कुर्ता-पायजामा खूंटी पर टंग चुका है’। जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से स्पष्ट करने को कहा कि वह ‘विशेष वर्ग’ किसे बता रही थीं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस काले झंडे दिखाकर भाजपा अध्यक्ष का विरोध जारी रखेगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता सौरभ सचदेवा ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार, आम जनता महंगाई से राहत और किसान अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद कर रहा है।
राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने संबंधित बयान का संज्ञान लेने की मांग की। जाति एवं धर्म के आधार पर सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाले बयानों के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रेम रेलन, राजू गर्ग, आशा अहलावत, राजेश मलिक पार्षद, बिन्नी भारद्वाज, ज्योति प्रसाद पालीवाल, ऋतुराज सिवाच, जयवीर राठी, बलवान सिंह, डॉ. राकेश नरवाल, नरेंदर हुड्डा, देवेंद्र मेहला और रविंद्र मलिक, बबला मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed