{"_id":"6a83e00f2ab25bcb6c02b2c3","slug":"video-bharata-napal-sama-para-savara-bthana-ka-lkara-vavatha-palsakarama-ka-napal-sama-ma-khaca-l-gae-hatal-thall-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर सवारी बैठाने को लेकर विवाद, पुलिसकर्मी को नेपाली सीमा में खींच ले गए होटल दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर सवारी बैठाने को लेकर विवाद, पुलिसकर्मी को नेपाली सीमा में खींच ले गए होटल दलाल
बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर नो मैन्स लैंड के पास वाहन खड़ा करने और सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। भारतीय सीमा में तैनात पुलिसकर्मियों और नेपाली होटलों के लिए ग्राहक तलाशने वाले दलालों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि नेपाली दलाल एक भारतीय पुलिसकर्मी को खींचकर नेपाली सीमा में ले गए। घटना के बाद सीमा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों गोमती चौहान, मिराज खान और राजू पटवा के अनुसार, विवाद के दौरान नेपाली होटल के दलालों की संख्या लगातार बढ़ती गई, जबकि मौके पर मौजूद भारतीय पुलिसकर्मी अकेला था। आरोप है कि इसी दौरान उसे नो मैन्स लैंड के पास से खींचकर नेपाली सीमा की ओर ले जाया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नेपाली सीमा में ले जाने के बाद पुलिसकर्मी के साथ मारपीट भी की गई। हालांकि, मारपीट की इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना फैलते ही सीमा क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई, इससे तनाव बढ़ गया।
बताया गया कि विवाद की शुरुआत नो मैन्स लैंड के पास भारतीय सीमा में वाहनों के खड़े होने और नेपाली होटल के दलालों के जमावड़े को लेकर हुई। पुलिसकर्मी ने वहां खड़े वाहनों और लोगों को हटने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेपाली होटलों के लिए ग्राहक तलाशने वाले दलाल लंबे समय से सीमा क्षेत्र में सक्रिय हैं। आरोप है कि ये लोग भारतीय सीमा में आने वाले नेपाली नागरिकों और अन्य यात्रियों को अपने होटलों में ले जाने के लिए सवारी को लेकर खींचतान करते हैं। स्थानीय लोगों ने होटल में ले जाने के बाद मनमाने पैसे वसूलने और ग्राहकों को रोकने जैसी शिकायतें भी सामने आने का दावा किया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय पुलिसकर्मी को नेपाली सीमा से सुरक्षित वापस लाने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि कुछ भारतीय पुलिसकर्मी नेपाली सीमा की ओर भी गए। सीमा पर बढ़े तनाव को देखते हुए लोगों की आवाजाही और गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नो मैन्स लैंड के आसपास भारतीय सीमा में अनधिकृत रूप से वाहन खड़े करने और लोगों के जमावड़े पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही सीमा क्षेत्र में सक्रिय होटल दलालों की गतिविधियों की जांच कर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।