{"_id":"6a83d0b701a6d8ca340a1778","slug":"video-heavy-rain-in-panchkula-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से पंचकूला में जगह-जगह जलभराव, राहगीरों और वाहन चालकों को आई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से पंचकूला में जगह-जगह जलभराव, राहगीरों और वाहन चालकों को आई परेशानी
मंगलवार सुबह पंचकूला में हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत सेक्टर-19 अंडरपास में देखने को मिली। यहां बारिश का पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों और पैदल निकलने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में भी बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो गया। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ा। पानी अधिक होने के कारण कई जगह सड़क और जलभराव वाले हिस्से में अंतर करना भी मुश्किल हो गया। इसके अलावा सेक्टर-19 में कई मकानों के बाहर भी बारिश का पानी जमा हो गया। लोगों को घरों से बाहर निकलने और वाहनों को निकालने में परेशानी हुई। बारिश के बाद जलभराव की स्थिति ने शहर में बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।