बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two trainee doctors molested at BPS Women's Medical College in Gohana, Sonipat; students created an uproar; accused arrested.

सोनीपक के गोहाना में बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में 2 ट्रेनी डॉक्टरों से छेड़छाड़, छात्राओं ने किया हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

Naveen Naveen
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:50 PM IST
Two trainee doctors molested at BPS Women's Medical College in Gohana, Sonipat; students created an uproar; accused arrested.
खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज कैंपस में रात के समय दो महिला ट्रेनी डॉक्टरों के साथ छेड़छाड़ काम मामला सामने आया है। घटना 15 अगस्त की रात की है। आरोपी युवक ने आधे घंटे के अंतराल में दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी छात्राओं को मदद नहीं मिली। इससे गुस्साई छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज कैंपस में हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्राओं के हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 15 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे एक ट्रेनी छात्रा ड्यूटी खत्म करने के बाद हॉस्टल की तरफ जा रही थी। हॉस्टल के पीछे घात लगाकर बैठे युवक ने अचानक उसका मुंह दबा दिया और हाथापाई की। धक्का-मुक्की में छात्रा की गर्दन पर खरोंचें आई हैं। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। दूसरी घटना रात 11 बजे की है। लाइब्रेरी से हॉस्टल लौट रही एक अन्य ट्रेनी डॉक्टर का युवक ने पीछा किया। हॉस्टल के पास पहुंचते ही उसने पीछे से छात्रा को पकड़ कर मुंह व गला दबाया और छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। छात्राओं और स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन 2 घंटे तक कोई सहायता नहीं मिली। महिला सुरक्षा के लिए तैनात दुर्गा शक्ति की टीम भी कॉल करने के बाद रात एक बजे के करीब कैंपस पहुंची। प्रशासन और पुलिस की लापरवाही से नाराज छात्राओं ने रात में ही कैंपस में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं का प्रदर्शन मंगलवार सुबह भी जारी रहा। छात्राओं का कहना है कि कैंपस में कई स्थानों पर पर्याप्त लाइटिंग नहीं है और काफी अंधेरा रहता है। हॉस्टल और लाइब्रेरी के बीच सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं थे। छात्रों ने मेडिकल प्रशासन से कैंपस में सुरक्षा बढ़ाने, लाइट लगाने और नियमित पुलिस पैट्रोलिंग की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी की पहचान दीपक (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झांसी (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वह पिछले 4 महीनों से कैंपस में कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी का काम कर रहा था। वारदात के बाद आरोपी कैंपस की झाड़ियों में छिपा हुआ था, जिसे पकड़कर अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का विरोध जारी है। 4 महीने से कैंपस में मजदूरी का काम कर रहा था आरोपी मेडिकल कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी बीते 4 महीने से कॉलेज कैंपस में मजदूरी कर रहा था। आरोपी की पहचान दीपक (28) के रूप में हुई है। आरोपी उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है। वारदात के बाद आरोपी कैंपस की झाड़ियों में छिपा हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मेडिकल कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उर्मिला, चौकी प्रभारी, खानपुर कला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा महाकाल ने चांदी के मुकुट में दिए दिव्य दर्शन

18 Aug 2026

VIDEO: 19 घंटे में मिले तीन शव, मृतकों में युवक-महिला और बच्ची; नहीं हो सकी पहचान

18 Aug 2026

नागपंचमी पर निकली नौका यात्रा, कजरी गायन से सजा आयोजन, VIDEO

18 Aug 2026

दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण, VIDEO

18 Aug 2026

पशु चिकित्सालय में ध्वजारोहण न होने का वीडियो वायरल

18 Aug 2026
विज्ञापन

यात्रियों से भरी डग्गामार वाहन पलटी, हादसे का वीडियो वायरल

18 Aug 2026

कर्मचारियों और श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग, VIDEO

18 Aug 2026
विज्ञापन

ऋषिकेश में बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, एसडीआरएफ ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया, देखें वीडियो

17 Aug 2026

शुक्लागंज: दो कारों में टक्कर, पोनी रोड तिराहे पर एक घंटे लगा जाम

17 Aug 2026

शुक्लागंज: गंगा का जलस्तर पांच सेमी. घटा, दुश्वारियां बरकरार

17 Aug 2026

शुक्लागंज: 12 मीटर चौड़ा होगा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म, यात्रियों को मिल सकेगी बेहतर सुविधाएं

17 Aug 2026

कानपुर: खेरेपति बाबा और नागेश्वर मंदिर में पूजन के लिए उमड़े भक्त

17 Aug 2026

Rudraprayag: अगस्त्यमुनि में छात्रों के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी का का आरोप, किया उग्र प्रदर्शन

17 Aug 2026

नागपंचमी और सोमवार के दुर्लभ संयोग पर शिवालयों में लगा भक्तों का रेला, VIDEO

17 Aug 2026

करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर होने लगा कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव;video

17 Aug 2026

मडराक में सब्जी की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन की मौत

17 Aug 2026

बागेश्वर: नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए मथुरा रवाना हुए बागेश्वर और कपकोट के 29 मुक्केबाज

17 Aug 2026

Champawat: चंपावत में श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

17 Aug 2026

चंपावत: नशा मुक्त अभियान के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, डीएम मनीष कुमार ने किया शुभारंभ

17 Aug 2026

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, बिखरा दूध का पैकेट; VIDEO

17 Aug 2026

बैनामा की दरों में विसंगति पर 11वें दिन भी धरना, डीएम से वार्ता बेनतीजा; VIDEO

17 Aug 2026

अंडर-14 और 17 दोनों वर्गों में बारा इंटर काॅलेज ने बाजी मारी; VIDEO

17 Aug 2026

शिवद्वार से लौट रहे कांवड़ियों का डीजे वाहन पलटा, सात घायल; VIDEO

17 Aug 2026

थार और क्रेटा में लखनऊ से ला रहे थे 1.204 किलो हेरोइन, VIDEO

17 Aug 2026

बेंगलुरु में मजदूरी करने गए युवक की मौत, घर पहुंचा शव, VIDEO

17 Aug 2026

डूमरचुआ, पालबस्ती और जरहा गांव में पुलिया बही, कच्चे मकान ढहे; VIDEO

17 Aug 2026

ओमप्रकाश राजभर बोले- जल्द बनेगा स्टेडियम, बरौड़ा कताई मिल में उद्योग लगाने की तैयारी, VIDEO

17 Aug 2026

गड्ढों मे वाहन फंसने के कारण लगा जाम, दिनभर जाम से जूझते रहे लोग; VIDEO

17 Aug 2026

रेणुकूट के हरिओम ने पतरिहा के अर्जुन को दी पटखनी, VIDEO

17 Aug 2026

फ्लाईओवर पर आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, यातायात हुआ बाधित; VIDEO

17 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed