{"_id":"6a83d51c02b8db6b9305e99b","slug":"video-in-jhajjar-sanitation-workers-locked-the-municipal-council-office-and-began-a-sit-in-protest-at-the-gate-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय को ताला लगा गेट पर शुरु किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय को ताला लगा गेट पर शुरु किया धरना
नगर परिषद सफाई कर्मियों ने मंगलवार सुबह नगर परिषद कार्यलय के मुख्य गेट को ताला लगा दिया और गेट के आगे धरने पर बैठ गए। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मियों का कहना था कि मांगों के पूरा नहीं होने तक गेट नहीं खोला जाएगा और प्रतिदिन ऐसे हीं ताला लगाकर सरकार के खिलाफ धरना दिया जाएगा। धरने की अध्यक्षता प्रधान शिवम चावरिया ने की।
उनजकने बताया कि पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर नगर परिषद झज्जर के सभी सफाई कर्मचारी 13वे दिन हड़ताल पर मौजूद रहे।उनकी प्रमुख मांगे 13 मई 2026 में संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को लागू करें सरकार, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रूपया व सरकारी नौकरी दी जाए, पैरोल के सफाई कर्मचारी व शिवरमैनो को पक्का किया जाए, झज्जर के 2014 में हटाए हुए 61 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लो, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारियों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए और ठेका प्रथा बंद किया जाए, सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपए दिए जाएं, सभी पैरोल फायरमैन व चालकों को नियमित किया जाए, 5000 जोखिम भत्ता दिया जाए। मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।