{"_id":"6a8579a8311d2c5e0300e3f2","slug":"video-bilaspur-former-ward-member-demands-arrest-of-deputy-pradhan-in-auhar-dispute-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: औहर विवाद में पूर्व वार्ड सदस्य ने उठाई उप प्रधान की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: औहर विवाद में पूर्व वार्ड सदस्य ने उठाई उप प्रधान की गिरफ्तारी की मांग
ग्राम पंचायत औहर में 26 जुलाई को ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में कार्रवाई धीमी होने का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान प्रेमलता ठाकुर और पूर्व वार्ड सदस्य ममता ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। ममता ने आरोप लगाया कि मामले में शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के बावजूद कार्रवाई की गति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ के खिलाफ जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। ममता ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह अपने परिजनों के साथ उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को राजनीतिक रूप से निशाना बनाना नहीं, बल्कि न्याय हासिल करना है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।