फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Adolescents taught about a healthy lifestyle and administered a pledge to stay away from substance abuse.

Bilaspur News: किशोरों को स्वस्थ जीवनशैली का पाठ, नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Wed, 19 Aug 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Adolescents taught about a healthy lifestyle and administered a pledge to stay away from substance abuse.
घ्याल स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
जुखाला में किशोर स्वास्थ्य दिवस पर नशे से बचाव और संतुलित आहार की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय हाई स्कूल ध्याल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सदर ब्लॉक मार्कंड की ओर से किशोर स्वास्थ्य दिवस आयोजित किया गया। हेल्थ एजुकेटर मस्तराम ने कहा कि किशोरावस्था में संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, मानसिक स्वास्थ्य और नशे से दूरी बेहद जरूरी है। अस्वस्थ जीवनशैली से कम उम्र में मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कार्यक्रम में पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, एनीमिया, नशे से बचाव और गैर संचारी रोगों पर जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं पर खुलकर बात करने की सलाह दी गई। नशे और तंबाकू के दुष्परिणाम बताने के बाद विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। मस्तराम ने बताया कि एनीमिया की रोकथाम के लिए किशोर-किशोरियों को सप्ताह में एक बार आयरन की गोली दी जाती है। किशोरियों को मेंस्ट्रुअल हाइजीन कार्यक्रम के तहत सेनेटरी नैपकिन भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान करीब 75 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed