{"_id":"6a85b0a4c94d9fec900145e2","slug":"eye-operations-resume-at-regional-hospital-solan-after-a-year-bilaspur-news-c-176-1-sln1013-176816-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक साल बाद हुए आंखों के ऑपरेशन शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक साल बाद हुए आंखों के ऑपरेशन शुरु
Thu, 20 Aug 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आंखों के ऑपरेशन करवाने के लिए वार्ड में इंतजार करते मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल पर न चलाएं..............
पहले दिन दो मरीजों के मोतिया बिंद के किए गए ऑपरेशन
सोलन अस्पताल में अब हर बुधवार को होंगे आंखों के ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बुधवार को करीब एक साल के बाद दोबारा से आंखों के ऑपरेशन की शुरुआत की गई। ऐसे में अब आंखों के ऑपरेशन करवाने के लिए भटक रहे मरीजों को काफी राहत मिली है। अस्पताल में नेत्र रोग ऑपरेशन की शुरुआत के पहले दिन मोतियाबिंद की बीमारी से जूझ रहे दो मरीजों को राहत मिली है। इस ऑपरेशन में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा नेगी और उनकी टीम ने मोतियाबिंद जैसे जटिल ऑपरेशनों को सफल किया है।
ऑपरेशन के बाद दोनों मरीजों को नेत्र वार्ड में दाखिल कर दिया है और उनकी स्थिति पर भी नियमित रूप से नजर रखी जा रही है। सोलन अस्पताल में अब हर बुधवार को मरीजों के नेत्र रोग से संबंधित ऑपरेशन किए जाएंगे। अस्पताल में करीब एक साल पहले नेत्र रोग विशेषज्ञ के जाने के बाद से ऑपरेशन पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे। ऐसे में ऑपरेशन करवाने के लिए आने वाले मरीजों को शिमला आईजीएमसी या चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर किया जा रहा था। वहीं इस दौरान एक साल तक ऑपरेशन थियेटर के बंद रहने के कारण अंदर पड़ी मशीनें भी खराब हो गई थी। साथ ही वार्ड को प्रशासन की ओर से स्टोर रूम बना दिया गया था। अब नए विशेषज्ञ के आने के बाद सभी मशीनों को ठीक करवाकर वार्ड को भी खोल दिया है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा नेगी ने बताया कि ऑपरेशन के पहले दिन तीन मरीजों को डेट दी गई थी। दो मरीजों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन किए गए हैं। एक मरीज की आंखों में इंफेक्शन होने के कारण अभी ऑपरेशन को रोका गया है। वहीं अब हर बुधवार को मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे।