{"_id":"6a85ad21286ede30bf0fc397","slug":"mla-hands-over-14-e-rickshaws-to-panchayats-318-development-schemes-discussed-bilaspur-news-c-176-1-ssml1040-176794-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विधायक से पंचायतों को सौंपे 14 ई- रिक्शा, 318 विकास योजनाओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विधायक से पंचायतों को सौंपे 14 ई- रिक्शा, 318 विकास योजनाओं पर चर्चा
Thu, 20 Aug 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक भवन कुनिहार में आयोजित पंच सम्मेलन के दौरान जन समस्याएं सुनते विधायक संजय अवस्थी। स्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर ब्लॉक के कुमारहट्टी में किया गया पंच सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड सोलन की 39 पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पंच सम्मेलन हुआ। कुमारहट्टी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में इसमें शिरकत की।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत विधायक ने 14 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर पंचायतों को सौंपा। हिमाचल में पहले चरण में 800 ई-रिक्शा दिए गए हैं। इनमें से सोलन जिले को 14 ई-रिक्शा मिले हैं। सोलन तहसील की सात और कसौली तहसील की सात पंचायतों को ये ई-रिक्शा दिए गए। इन ई-रिक्शा का उपयोग बड़ोग में स्थापित प्लास्टिक कचरा संयंत्र में कूड़ा ले जाने के लिए होगा। सम्मेलन में वीबी जीरामजी के तहत 318 विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा और खंड विकास अधिकारी मंजुला भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पंचायत चौकीदार एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा।
कुल 318 विकास कार्यों में से 107 जल संरक्षण से संबंधित हैं। 90 कार्य ग्रामीण आधारभूत ढांचे से जुड़े होंगे। 86 कार्य आजीविका और आपदा प्रबंधन से संबंधित हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देना है। विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि विकास को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। उन्होंने नए पंचायत प्रतिनिधियों को एक-दूसरे से सीखने और विकास को धरातल तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक ने वीबी जीरामजी की दिहाड़ी बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया। खंड विकास अधिकारी मंजुला ने पंचायतों को अपनी आय अर्जित कर स्वावलंबी बनने और खेल मैदान बनाने का सुझाव दिया। जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि पंचायतों में 400 चौकीदार और 300 तकनीकी सहायक जल्द भर्ती किए जाएंगे।