{"_id":"6a85ba1a9668176c9b0934dc","slug":"four-lane-drains-clogged-rainwater-flooding-the-stretch-from-patte-ka-mod-to-dharmpur-chowk-bilaspur-news-c-176-1-sln1013-176808-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन की नालियां बंद, पट्टे के मोड़ से लेकर धर्मपुर चौक तक बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन की नालियां बंद, पट्टे के मोड़ से लेकर धर्मपुर चौक तक बारिश का पानी
Thu, 20 Aug 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर चौक पर नालियां बंद होने के कारण लोगों के घरों के पीछ़े जाता फोरलेन का पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो किलोमीटर तक नालियाें की व्यवस्था ठप, लोगों को हो रहा नुकसान
घरों के पीछे निरंतर पानी जाने के कारण नुकसान झेल रहे स्थानीय लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर में फोरलेन की नालियां बंद होने के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। धर्मपुर चौक पर पुलिस सहायता कक्ष के पास से बारिश का पानी के कारण मलबा सड़क पर जमा हो रहा है। यह मलबा हाईवे पर दोसड़का व पट्टे के मोड़ से पानी के साथ बहकर धर्मपुर चौक तक पहुंच रहा है। पट्टे के मोड़ और धर्मपुर चौक की दूरी लगभग दो किलोमीटर है और नालियां जाम होने के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। वर्ष 2023 से लेकर अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। वहीं लोगों का कहना है कि यह एनएचएआई की लापरवाही के कारण हो रहा है, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। धर्मपुर चौक पर सड़क किनारे जमा हो रही मिट्टी और मलबा लोगों के घरों के पीछे जा रहा है, जिस कारण उनके घरों को भी नुकसान हो रहा है। साथ ही घरों के गिरने का भी डर बना हुआ है। यह मामला कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी कई बार विधानसभा में भी उठा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। एनएचएआई की ओर से सड़क किनारे नालियां तो बना दी है, लेकिन वह बंद पड़ी है। उनकी न तो सफाई होती है और नहीं कभी रखरखाव का कार्य किया जाता है। पंचायत समिति धर्मपुर के सदस्य सुनील गोयल व धर्मपुर पंचायत के प्रधान सुशील शर्मा ने भी बताया कि दोसडका व डगशाई की सड़क से भी पानी धर्मपुर चौक तक पहुंच रहा है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर में फोरलेन की नालियां बंद होने के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है।