फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sit-in protest at MMU Hospital over non-receipt of timely salaries.

Bilaspur News: एमएमयू अस्पताल में समय पर वेतन न मिलने के विरोध में धरना

Thu, 20 Aug 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sit-in protest at MMU Hospital over non-receipt of timely salaries.
सोलन के कुमारहट्टी के एमएमयू अस्पताल के बाहर धरना देते कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
ठेकेदार पर आरोप, वेतन के लिए मांगा जा रहा कर्मचारियों से त्यागपत्र
विज्ञापन

कहा रिजाइन देने वाले कर्मचारियों के खातों में ही डाल रहा प्रशासन पैसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के कुमारहट्टी के सुल्तानपुर में स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर अस्पताल (एमएमयू) में बुधवार को कर्मचारियों की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अस्पताल के कर्मचारियों की ओर से समय पर वेतन न मिलने के विरोध में किया गया है। धरने के दौरान कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और वेतन की मांग उठाई। कर्मचारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि अस्पताल में पहले कर्मचारियों से रिजाइन मांगा जा रहा है और उसके बाद ही उनका वेतन दिया जा रहा है।

धरने के दौरान कर्मचारी यूनियन के सदस्य त्रिलोक सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से रखे गए ठेकेदार उनके ऊपर रिजाइन देने का दबाव बना रहे हैं। वहीं मजबूरन कई कर्मचारी नौकरी छोड़ भी चुके हैं और उसके बाद ही उनके खाते में पैसे डाले गए हैं। कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष उमा शर्मा ने आरोप लगाया कि 140 कर्मचारियों को पिछले माह का वेतन अब तक जारी नहीं किया गया है। कर्मचारियों की ओर से मांग करने पर उनके रिजाइन मांगा जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई कर्मचारियों से जबरन भी रिजाइन लिया गया है। उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों की परेशानियों को बढ़ाने की बजाय प्रशासन को उसे कम करने की ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed